RAJAT MAHOTSAV 2025 : रजत महोत्सव में छत्तीसगढ़ का जलवा, 37 हस्तियों और 4 संस्थाओं को मिला राज्य अलंकरण सम्मान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJAT MAHOTSAV 2025 : Chhattisgarh shines in Silver Jubilee; 37 personalities and 4 organisations receive State Decoration Award

रायपुर, 6 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025 के अंतर्गत नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने प्रदेश के 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को 34 राज्य अलंकरणों से सम्मानित किया।

इस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने अध्यक्षता की, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण भी शामिल हुए।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री साय ने शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार से हिरेश सिन्हा (कांकेर) को सम्मानित किया। इसके साथ ही यति यतनलाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, जांजगीर-चांपा को मिला।

गुंडाधूर सम्मान ज्ञानेश्वरी यादव (राजनांदगांव), मिनीमाता सम्मान ललेश्वरी साहू (दुर्ग) और गुरुघासीदास सम्मान भुवनदास जांगड़े (बेमेतरा) एवं शशि गायकवाड़ (बलौदाबाजार) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

इसी तरह हबीब तनवीर सम्मान डॉ. कुंज बिहारी शर्मा (रायपुर), महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान चांदनी साहू (बिलासपुर), ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति डोमा (धमतरी) को मिला।

पत्रकारिता क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. सोमेश पटेल एवं अभिषेक शुक्ला (रायपुर) को दिया गया, जबकि अंग्रेजी मीडिया श्रेणी में सुश्री भावना पांडेय (दुर्ग) को सम्मानित किया गया।

कला, संस्कृति और सेवा के क्षेत्र में भी कई नामों ने प्रदेश का मान बढ़ाया। देवदास बंजारे पंथी नृत्य पुरस्कार रोहित कोसरिया (महासमुंद), लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. विनोद वर्मा (बिलासपुर) और किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण फिल्म निर्देशक अनुराग बसु (मुंबई) को दिया गया।

उपराष्ट्रपति ने कहा – “छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों में सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का जो उदाहरण पेश किया है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related