CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अगले 48 घंटों में पारे में आएगी गिरावट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE : Cold wave intensifies in Chhattisgarh, mercury to drop in next 48 hours

रायपुर, 6 नवंबर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम ने करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर पड़ने से नमी की मात्रा घट रही है, जिसके चलते प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अगले दो दिनों में यह गिरावट 4 डिग्री तक पहुंच सकती है।

बस्तर में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में 6 नवंबर से और मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़ रहा सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार के आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके साथ ऊपरी हवा में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी खत्म होने की कगार पर है, जिससे बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की आपूर्ति घट गई है।

पारा लुढ़कने लगा, अंबिकापुर सबसे ठंडा

बीते 24 घंटों में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। वहीं, मनेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में रातें और ठंडी होंगी, और सुबह-शाम रजाई-कंबल का सहारा लेना पड़ेगा।

रायपुर में साफ रहेगा आसमान

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related