CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ ने कमाए 16,500 करोड़, टारगेट के करीब रिकॉर्ड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chhattisgarh earned Rs 16,500 crore, record close to target

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के लिए खनिज सेक्टर इस बार सोने की खान साबित हुआ है। साल 2025–26 में राज्य को 16,500 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिला, जो तय लक्ष्य का करीब 98 प्रतिशत है।

सरकार का दावा है कि ये कमाई यूं ही नहीं आई। सख्त निगरानी, पारदर्शी सिस्टम और ‘खनिज 2.0’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पूरा गेम बदल दिया। इसी वजह से इस साल राजस्व में 14% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो पिछले 5 साल के औसत से दोगुनी है।

NMDC जैसी बड़ी कंपनियों के लिए डिस्पैच सिस्टम बेहतर किया गया, जिससे खनिज की आवाजाही तेज और कंट्रोल्ड हुई। अब सरकार अगले साल गौण खनिजों को भी पूरी तरह डिजिटल सिस्टम से जोड़ने की तैयारी में है।

साथ ही ड्रोन, VTS और iCheck गेट्स जैसे हाईटेक सिस्टम से खनन और ट्रांसपोर्ट पर नजर और कड़ी की जाएगी।

सीएम विष्णु देव साय का कहना है कि साफ नीति और मजबूत निगरानी से ही राज्य का खजाना भरा है, और आगे इसे और बढ़ाने की तैयारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy! रायपुर...

CG SET 2026 : तारीख जारी, आवेदन शुरू

CG SET 2026 : Dates released, applications open रायपुर। छत्तीसगढ़...