CG BREAKING : छ.ग. महिला कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, दिल्ली में आज इंटरव्यू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Chhattisgarh Mahila Congress to get new president, interview in Delhi today

रायपुर। लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुषांगिक इकाई महिला कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में जान फूंकने के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। AICC की ओर से जल्द ही नाम का ऐलान किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए आज नई दिल्ली में साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस अहम इंटरव्यू में भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा खुद मौजूद रहेंगी और उम्मीदवारों से बातचीत करेंगी।

दिल्ली बुलाए गए नेताओं में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक चन्नी साहू समेत कुल पांच नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि संगीता सिन्हा को भूपेश बघेल खेमे का समर्थन हासिल है, जबकि चन्नी साहू को टी.एस. सिंहदेव गुट का करीबी माना जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन इन्हीं दो प्रमुख खेमों में से किसी एक के खाते में जा सकता है। अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और राष्ट्रीय नेताओं के पैनल द्वारा लिया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...