छत्तीसगढ़ शिक्षा बजट 2026-27: स्कूलों में बड़ा बदलाव, योग शिक्षा और नए पाठ्यक्रम की घोषणा

Date:

Chhattisgarh Education Budget 2026-27: Major Changes in Schools; Announcement of Yoga Education and New Curriculum

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22 हजार 466 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इसके तहत 105 करोड़ रुपये स्कूल भवन निर्माण के लिए और 700 करोड़ रुपये मध्यान्ह भोजन योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।

विधानसभा में बजट भाषण के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है ।

पाठ्यक्रम और पढ़ाई में बदलाव

मंत्री ने घोषणा की कि कक्षा 3 से संस्कृत और अन्य बहुभाषाओं को जोड़ा जाएगा। पहली कक्षा से बच्चों को योग शिक्षा दी जाएगी। वैदिक गणित और धर्म दर्शन को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पर्व, त्योहार, संस्कृति, खेती और बोली पर आधारित सहायक अध्ययन सामग्री भी बच्चों को पढ़ाई जाएगी।

 

स्कूल व्यवस्था में नए नियम

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि बच्चों की उपस्थिति और अवकाश आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सभी स्कूलों में एनसीसी, एनएसएस और रेडक्रॉस को अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही स्कूल में अंतिम पीरियड खेल के लिए निर्धारित होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related