DHAN KHARIDI DATE : धान खरीदी बढ़ेगी? किसानों की उम्मीदें जगीं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAN KHARIDI DATE : Will paddy procurement increase? Farmers’ hopes raised

रायपुर, 27 जनवरी। प्रदेश में धान खरीदी की अंतिम तारीख में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन हजारों किसान अब भी धान बेचने से वंचित हैं। इसी बीच धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कर खरीदी की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है।

सरकारी समितियों में धान खरीदी की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन धान के उठाव में देरी के कारण कई केंद्रों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। इसका सीधा असर खरीदी पर पड़ रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 31 जनवरी तक तय है, जबकि टोकन 15 जनवरी के आसपास ही बंद कर दिए गए थे। ऐसे में धमतरी, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों से खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, कृषि मंत्री खुद तिथि बढ़ाने के पक्ष में हैं। अब तक प्रदेश में 23.48 लाख किसानों ने धान बेच दिया है, और 1.24 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक खरीदी हो चुकी है। किसानों को अब तक 28 हजार 164 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

अपेक्स बैंक चेयरमैन केदार गुप्ता के मुताबिक, किसानों को 48 से 72 घंटे के भीतर भुगतान हो रहा है और कुल खरीदी का 94% से ज्यादा भुगतान पूरा किया जा चुका है।

पिछले साल प्रदेश में 1.44 करोड़ टन धान खरीदी हुई थी। इस बार आंकड़ा उससे आगे जाने की उम्मीद है। चर्चा है कि सरकार अधिकतम 2–3 दिन के लिए खरीदी की तारीख बढ़ा सकती है, वहीं लिंकिंग के जरिए 15 फरवरी तक धान खरीदी जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related