CG POLICE TRANSFER : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLICE TRANSFER : Major reshuffle in Chhattisgarh Police …

रायपुर, 27 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर उप पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश अगले निर्देश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार –

अभिषेक कुमार झा को विशेष आसूचना शाखा कैंप बस्तर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रायपुर बनाया गया है।

प्रशांत शुक्ला को यातायात रायपुर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर में पदस्थ किया गया है।

संदीप मित्तल को क्राइम रायपुर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) की जिम्मेदारी दी गई है।

वीरेंद्र चतुर्वेदी, एसडीओपी विधानसभा रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया है।

कैलाशर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) में पदस्थ किया गया है।

तुलसीराम लेकाम, नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर को भी उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन तबादलों के लिए समन्वय में सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किया गया है। आदेश पर उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग के हस्ताक्षर हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related