CHHATTISGARH : Congress has a big plan for 2028! Preparations will begin at the booth level.
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से तेज करने का प्लान बनाया है। पार्टी अब चुनाव की तारीखों का इंतजार करने के बजाय बूथ और ब्लॉक स्तर तक संगठन को एक्टिव करने की तैयारी में है।
CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ के बाद अब यूपी का डिजिटल मोर्चा संभालेंगे आयुष पांडेय
एआईसीसी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के लिए संभागवार प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। हर चरण का प्रशिक्षण तीन दिन का होगा और इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से होने की तैयारी है।
ब्लॉक अध्यक्षों के साथ दो-दो मास्टर ट्रेनरों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद यही मास्टर ट्रेनर बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे।
फोकस सिर्फ भाषणों पर नहीं रहेगा। बूथ कमेटियों की सक्रियता, स्थानीय मुद्दे, मतदाताओं से संपर्क और संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक भी लिया जाएगा।
कांग्रेस का लक्ष्य साफ है, कमजोर बूथों की पहचान कर 2028 से काफी पहले संगठन को मजबूत करना।
