CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ कॉलेज नियम टाइट, 75% अटेंडेंस अनिवार्य

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chhattisgarh college rules tighten, 75% attendance mandatory

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेज छात्रों के लिए अब पढ़ाई का सिस्टम पहले से ज्यादा सख्त होने जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा बदलाव लागू करने की तैयारी कर ली है।

अब कॉलेजों में नियमित उपस्थिति, समय पर कक्षाएं और लगातार मूल्यांकन पर जोर दिया जाएगा। सबसे बड़ा नियम यह है कि अगर किसी छात्र की उपस्थिति 75% से कम रही तो उसके परिवार से सीधे संपर्क किया जाएगा।

CG PROPERTY RULES : छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद नियम बदले …

नए एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक कॉलेजों को रोजाना कम से कम 7 घंटे चलाना होगा और हर पीरियड की अवधि 1 घंटे तय की गई है। इसका मकसद सिर्फ अनुशासन नहीं, बल्कि पढ़ाई को मजबूत करना और परीक्षा के दबाव को कम करना बताया जा रहा है।

BIRD HIT ON DELHI-RAIPUR FLIGHT:  लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, एयर इंडिया विमान पक्षी से टकराया! 

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी, बिलासपुर की तरफ से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि मुख्य परीक्षा में वही छात्र बैठ सकेंगे जिनकी उपस्थिति 75% या उससे अधिक होगी। इससे कम उपस्थिति वाले छात्रों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related