AMBIKAPUR ASSAULT CASE : सरेराह युवती से छेड़छाड़, भाई की बेरहमी से पिटाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMBIKAPUR ASSAULT CASE : Woman molested in public, brother brutally beaten

अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर से एक शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाई के साथ दवा लेने जा रही एक युवती से बीच सड़क पर बदमाशों ने बदसलूकी कर दी।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर इलाके की है। 24 साल की युवती अपने भाई के साथ जा रही थी, तभी स्कूटी सवार कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और युवती के साथ जबरदस्ती और अशोभनीय हरकत करने लगे।

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ कॉलेज नियम टाइट, 75% अटेंडेंस अनिवार्य

जब भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान युवती अपने भाई को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावर नहीं रुके।

CG PROPERTY RULES : छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद नियम बदले …

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में आरोपियों की हरकतें साफ नजर आने की बात कही जा रही है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अतुल ताम्रकार समेत 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय कर दी गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related