UJJAIN SUICIDE CASE: UPSC aspirant commits suicide; was harassed by in-laws!
UJJAIN SUICIDE CASE: उज्जैन में संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
राहुल ने 12 पन्नों के सुसाइड नोट में पत्नी, सास और ससुर पर आरोप लगाए हैं। घटना इंदिरा नगर में सोमवार की है।
सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसे कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार राहुल का विवाह 10 फरवरी 2026 को हुआ था।
सुसाइड नोट व मौके पर मिले अन्य साक्ष्यों, युवक की पत्नी, सास, मकान मालिक, माता-पिता व अन्य लोगों से पूछताछ कर जांच कर रहे हैं।
सुसाइड नोट के अनुसार राहुल की शादी 10 फरवरी 2026 को उज्जैन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले कामरिया परिवार में हुई।
इसमें पत्नी मन्नत उर्फ कविता कामरिया, सास का सिद्दीका कामरिया व एक गोपाल नाम के शख्स का जिक्र है।
आरोप है कि तीनों मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
पुलिस से शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर राहुल ने आत्महत्या कर ली.
राहुल के पास मिले नोट में यह भी लिखा गया है कि शादी के दो दिन बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गईl
जब वह उसे छोड़ने गया तो वहां उसकी सास ने उसे सोने की चेन दी जो दूसरे दिन वापस मांग ली।
इसके बाद पत्नी और सास मेरे माता-पिता पर दहेज की मांग करने के आरोप लगाने लगे।
मुझ पर तलाक लेने का दबाव बनाया गया।
मृतक ने लिखा, मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी सास सिद्धीका कामरिया और मेरी पत्नी कविता (मन्नत) और सास का पति गोपाल सिंह चौहान होगा।
इतना ही नहीं मृतक ने आरोप लगाया कि शादी के अगले ही दिन सुहागरात में पत्नि ने कहा कि तुम्हारा मेरे ऊपर हाथ लगाने का कोई हक नहीं है।
तुम मुझे 6 महीने तक हाथ नहीं लगाना।
मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई कि मैं इनके स्कैम को समझ नहीं पाया. भगवान ऐसी पत्नी किसी को न दे।
राहुल ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा कि वह उनका सपना पूरा नहीं कर सका।
लिखा कि आप अब अपने दो और बेटों का अच्छे से ख्याल रखें, मुझे माफ कर दें।
मृतक के सुसाइड नोट के अनुसार राहुल का साल 2027 में UPSC क्लियर कर IAS अधिकारी बनने का सपना था।
उसी सपने के साथ वह इंदिरा नगर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
