BIRD HIT ON DELHI-RAIPUR FLIGHT:  लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, एयर इंडिया विमान पक्षी से टकराया! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bird hit on Delhi-Raipur flight: Incident occurred during landing; Air India aircraft collided with a bird!

 

BIRD HIT ON DELHI-RAIPUR FLIGHT:  राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर विमान की लैंडिंग के दौरान पक्षी टकराने की घटना से हड़कंप मच गया ।

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा और सभी सुरक्षित रहे।

इधर, बर्ड हिट की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन प्रबंधन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल तकनीकी जांच के लिए रोक दिया।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट निर्धारित समय के अनुसार सुबह 8:15 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी। विमान ने सुबह करीब 8:08 बजे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इसी दौरान पक्षी के टकराने की घटना सामने आई।

बर्ड हिट के बाद तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा मंजूरी मिलने तक उड़ान स्थगित रखी गई।

करीब ढाई घंटे तक चली जांच के बाद विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह लगभग 11:35 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

उड़ान में हुई देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related