CG NEWS : भाजपा नई कार्यकारिणी में सरगुजा संभाग का दबदबा ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : Sarguja division dominates in BJP’s new executive committee…

रायपुर, 13 अगस्त 2025। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने सात महीने बाद नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इस बार “एक व्यक्ति, एक पद” के फार्मूले को लागू किया गया, जिससे निगम-मंडल में पद संभाल रहे नेताओं को टीम से बाहर रखा गया। सूची में सरगुजा संभाग का विशेष दबदबा देखा गया, जबकि पिछड़ा और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया गया है।

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सिंह सवन्नी, संजय श्रीवास्तव और अनुराग सिंहदेव को पदाधिकारी सूची में जगह नहीं मिली। रूपकुमारी चौधरी को उपाध्यक्ष और संतोष पाण्डेय को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

सरगुजा संभाग से प्रबल प्रताप (उपाध्यक्ष), अखिलेश सोनी (महामंत्री), राम गर्ग (कोषाध्यक्ष), शिवनाथ यादव (मंत्री) और सत्यनारायण सिंह (अजजा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) को टीम में शामिल किया गया। कांकेर के सतीश लाटिया को भी उपाध्यक्ष बनाया गया।

युवा मोर्चा की कमान राहुल टिकरिया को दी गई, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी विभा अवस्थी को दी गई और मीडिया संयोजक के रूप में हेमंत पाणिग्रही को नियुक्त किया गया। नलिनेश ठोकने और अमित चिमनानी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related