Chhattisgarh Assembly Special Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की रजत यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तीन दिवंगत जनप्रतिनिधियों—रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल, और राधेश्याम शुक्ल—को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री साय ने रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने को राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि उनका निधन राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

