CHHATTISGARH: ASP Gajendra Singh Thakur retires!
CHHATTISGARH: राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ ASP गजेन्द्र सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर IG कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।
इस विदाई समारोह के दौरान IG बालाजी राव , अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके पुलिस विभाग में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
गजेन्द्र सिंह ठाकुर वर्ष 1991 में सूबेदार के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अपने लगभग 35 वर्षों के सेवा काल में उन्होंने रायगढ़, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, जगदलपुर सहित विभिन्न जिलों एवं इकाइयों में सेवाएं दीं।
वर्तमान में वे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।
विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो, डीएसपी के.पी. मरकाम, डीएसपी अम्ब्रोस कुजुर, डीएसपी बृजेश सिंह भदौरिया, डीएसपी मीना चौधरी, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, सीडीआई विक्रम बघेल सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
