CHHATTISGARH : 50 tonnes of Khair recovered, game of fake TP through AI!
रायपुर। फिल्म ‘पुष्पा’ में आपने लकड़ी की तस्करी का खेल देखा होगा, लेकिन छत्तीसगढ़-ओडिशा के जंगलों से जुड़ा यह मामला उससे भी ज्यादा हाईटेक होने का दावा सामने आया है।
रायपुर में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान करीब 50 टन खैर की लकड़ी और ट्रक जब्त किए गए। जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों ने अधिकारियों को चौंका दिया।
आरोप है कि मनीष अग्रवाल और उसके मुंशी ने AI टूल्स की मदद से अलग-अलग राज्यों के वन विभाग के ट्रांजिट पास और परमिट जैसे दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों के जरिए खैर और केंदू की लकड़ी को छत्तीसगढ़ के रास्ते दूसरे राज्यों तक भेजे जाने की बात सामने आई है।
मामले की जांच में ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक नेटवर्क के तार जुड़े होने की बात सामने आने का दावा किया गया है। कुछ दस्तावेजों में नेपाल तक लकड़ी पहुंचने के आरोपों का भी उल्लेख है।
CHHATTISGARH : 50 टन खैर बरामद, AI से फर्जी TP का खेल!
मनीष अग्रवाल का नाम इससे पहले तेंदुए की खाल की कथित तस्करी से जुड़े मामले में भी सामने आने की बात कही गई है। हालांकि, मौजूदा मामले में आगे की तस्वीर जांच और कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही साफ होगी।
वन विभाग की कार्रवाई ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है क्या अब वन तस्करी भी AI और डिजिटल फर्जीवाड़े के सहारे हाईटेक होती जा रही है?
