भिलाई : चरौदा नगर पालिका में निर्मल कोसरे कांग्रेस पार्टी से महापौर बनाए गए हैं. कृष्णा चंद्राकर सभापति की जिम्मेदारी संभालेंगे. 40 में से दोनों को मिले 24-24 मत मिले हैं. फिरोज फारुखी नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं.
क्रॉस वोटिंग को लेकर खेमेबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने सभी पार्षदों को नामांकन के बाद एक स्थान पर बैठने की की व्यवस्था की है. भाजपा ने कमरे के अंदर पार्षदों को बैठक की व्यवस्था की है. क्रॉस वोटिंग को लेकर तैयारी चल रही है.
भिलाई-चरोदा निगम
● भिलाई चरोदा निगम की मतदाता संख्या
88 हजार 205 है.
• यह निगम अहिवारा विधानसभा से
2000 में भिलाई चरोदा पालिका के रूप में गठन हुआ.
इस निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद विजय बघेल का निवास स्थान भी है.
• यहां दो बार निर्दलीय तथा दो बार भाजपा की सत्ता रही.
• इसके प्रथम अध्यक्ष विजय बघेल (निर्दलीय) रहे।
• 2016 में यह नगर निगम बना। चंद्रकांता मांडले (भाजपा) प्रथम महापौर बनी.
● भिलाई चरोदा निगम में कुल 40 वार्ड है। 19 शीट कांग्रेस जीती थी। निर्दलीय मिलाकर कांग्रेस 23 शीट की बहुमत पर है. बीजेपी के पास सेस 15 शीट बचते हैं. 2 निर्दलीय है.
● वर्तमान में महापौर पद एससी (मुक्त) वर्ग, के लिए आरक्षित है.
कांग्रेस की ओर से दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे का नाम महापौर के लिए तय है। वार्ड नंबर 40 गनियारी से पार्षद है.
कांग्रेस की सभापति के लिए संतोष तिवारी, कृष्ण चन्द्राकर, भाजपा की ओर से चंद्रप्रकाश पांडेय, फिरोज फारुखी का नाम फाइनल किया गया था.
