आकाशीय बिजली गिरने गांजे की कली के निर्माता चंद्राकर की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। गांजे की कली फिल्मा के निर्माता अशोक चंद्राकर मुजहगन स्थित अपने खेत गए हुए थे कि अचानक ही आकाशीय बिजली उन पर गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर को उनकी अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन से छालीवुड में शोक की लहर है।
अशोक चंद्राकर के भतीजे और भाजपा नेता आशु चंद्रवंशी ने बताया कि बुधवार को अशोक चंद्राकर अपने गांव मुजगहन में घर से लगे हुए खेत में गए थे। चूंकि राजधानी में तेज बारिश हो रही थी और इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अशोक चंद्राकर का अंतिम संस्कार गुरुवार की दोपहर उनके गांव मुजगहन में हुआ। अशोक चंद्राकर छत्तीसगढ़ फिल्म गांजे की कली के निर्माता थे। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम की कहानी पर आधारित थी। स्त्री विमर्श पर आधारित इस फिल्म को छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक खास मुकाम हासिल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related