CHHATTISGARH : दवा बैन! अस्पतालों से तुरंत वापसी …

Date:

CHHATTISGARH : Drug banned! Withdraw immediately from hospitals…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। CGMSC ने फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड दवाओं के वितरण पर अचानक रोक लगा दी है।

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठते ही जांच शुरू कर दी गई है और तब तक के लिए पूरी सप्लाई बंद कर दी गई है। हालात इतने गंभीर हैं कि अस्पतालों को साफ आदेश दिया गया है, जो भी स्टॉक है, तुरंत वापस वेयरहाउस में जमा करें।

बताया जा रहा है कि ये दवाएं Cipco फार्मास्युटिकल्स द्वारा सप्लाई की गई थीं। अब स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

इस फैसले के बाद सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता पर भी असर पड़ सकता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related