CGBSE News: माशिमं ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में किया बड़ा बदलाव, Advance सिस्टम से पेपर लीक पर प्रहार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CGBSE News: Board of Secondary Education Implements Major Changes to Question Paper Security; Advanced System Deployed to Combat Paper Leaks.

 

 

CGBSE News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं के लिए “वन टाइम लॉक सिस्टम” लागू करने का निर्णय लिया है। यह प्रणाली आगामी सभी परीक्षाओं में लागू की जाएगी।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, अब प्रश्न पत्रों के पैकेट को विशेष वन टाइम लॉक से सील किया जाएगा, जिसे एक बार खोलने के बाद दोबारा बंद नहीं किया जा सकेगा।

इसके अलावा, गोपनीय सामग्री को अब GPS लॉक युक्त विशेष कंटेनरों में  लगाए जायेंगे और कंटेनर की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। परिवहन के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी मिल सकेगी।

अब GPS लॉक युक्त विशेष कंटेनरों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इससे कंटेनर की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और परिवहन के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी मिल सकेगी।

जिला शिक्षा अधिकारियों को भी विशेष जिम्मेदारी दी गई है। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी केंद्रों पर वन टाइम लॉक सही तरीके से लगाया गया है और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related