CG WEATHER UPDATE : गर्मी से राहत, किसान परेशान, IMD ने छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE: Relief from heat, farmers upset, IMD issues alert for these states including Chhattisgarh

रायपुर। देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों में अब बारिश और ओले की बरसात हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 4 दिनों के मौसम के हाल की जानकारी दी है, कि किस-किस राज्य में बारिश होगी और ओला गिरेगा।

मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और उत्तर पश्चिम भारत में 18 से 20 मार्च के बीच बारिश के साथ ही आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके साथ ही 19 मार्च को पश्चिम भारत, दक्षिण भारत और मध्य भारत में भी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 19 से 22 मार्च के बीच उत्तरपूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटे में देश के ज्यादातर राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश, आंधी तूफान के साथ ही जमकर ओलों की बरसात हुई। वहीं केरल, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि हुई।

इन राज्यों में होगी बारिश –

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में नॉर्थवेस्ट भारत के राज्यों में बारिश होगी। राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 से 20 मार्च के बीच बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 18, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में 19 मार्च और उत्तराखंड में 18 से 21 मार्च के बीच ओलावृष्टि होगा।

मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और विदर्भ में 19 मार्च को भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में भी 19 मार्च को भी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में 19 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट है।

पूर्वी और नॉर्थईस्ट राज्यों पश्चिम बंगाल और नॉर्थईस्ट भारत में 18 से 22 मार्च के बीच मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 19 से 22 मार्च के बीच भारी बारिश होगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 22 मार्च के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में गिरेंगे ओले –

19 मार्च : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान।
20 मार्च : पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश।
21 मार्च : उत्तराखंड

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related