CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में मोंथा का असर,अगले 48 घंटे तक रायपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Date:

CG WEATHER NEWS: रायपुर। गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा अब कमजोर होकर साधारण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 से 12 घंटों में यह गहरे दबाव (Deep Depression) में परिवर्तित हो सकता है। इसका प्रभाव आज से छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। बुधवार को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मोंथा फिलहाल करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा, जो धीरे-धीरे उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर भी बढ़ेगा।

यह मौसमी गतिविधि 31 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। विशेषकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में मेघगर्जन और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी रायपुर का मौसम:

राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी — अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की पार्टी!

CHHATTISGARH : Officers' party in government guest house! कोरबा. कोरबा...

EDUCATION SCAM : स्कूल घोटाले का बड़ा पर्दाफाश!

EDUCATION SCAM : Big expose of school scam! रायपुर डेस्क।...