CG VIRAL VIDEO : बच्ची को महिला ने पाइप से पीटा, बाल पकड़ कर पटका और घसीटा, गिड़गिड़ाता रहा बाप ..

Date:

CG VIRAL VIDEO: The woman beat the girl with a pipe, threw her by the hair and dragged her, the father kept pleading..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के मणिपुर में एक बच्ची की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला उसे पाइप से पीट रही है। पिता अपनी बेटी को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन वो मारपीट करती दिख रही। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा बस्ती की हैं।

आरोप है कि, प्रीति सिंह उर्फ जरही गांजा बेचती है। कई बच्चों को अपने पास बंधक बनाकर उनसे भी गांजा बेचवाती है। इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि, महिला के खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा।

देखें वीडियो – 

 

बच्चों से गांजा बिकवाने का आरोप –

वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि, वो पूरे मोहल्ले को गांजा पिलाती है। आरोप है कि वह ग्रामीण इलाके के नाबालिग बच्चों को अपने पास रखती है। उनसे गांजा बिकवाती है। कई बार वो बच्चों को बेरहमी से पीटती है। कुछ बच्चियां वहां से भाग गई थी। इसलिए उन्हें घर बुलाया और पिटाई की।

मोहल्ले के लोग खाते हैं खौफ –

मठपारा स्थानीय लोगों को कहना है कि, प्रीति सिंह का पूरे इलाके में आतंक है। पुलिस कर्मियों की भी जानकारी में है कि वो गांजे का कारोबार करती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। मोहल्ले के लोग भी उससे खौफ खाते हैं।

FIR दर्ज होगी, तलाश जारी- ASP –

इस मामले में सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने कहा कि, महिला के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। वीडियो के आधार पर पीड़ित की तलाश की जा रही है। महिला के गांजा बेचने को लेकर भी जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related