Trending Nowशहर एवं राज्य

CG VIRAL POST : विधायक से सोशल मीडिया पर NRI पति की भावुक अपील, सक्रिय राजनीति छोड़ लौट आओ मेरे पास ..

CG VIRAL POST: NRI husband’s emotional appeal to MLA on social media, leave active politics and come back to me..

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया राजघराने की सदस्य और बैकुंठपुर से विधायक अंबिकासिंह देव के पति अमिताभ कुमार घोष ने सोशल मीडिया में उनसे भावुक अपील की है। उन्होंने अपनी पत्नी और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव से राजनीति छोड़ने की अपील की है। उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

लंदन में रहने वाले अमिताभ कुमार घोष ने अपने फेसबुक पेज पर ‘मुझे भी कुछ कहना’ शीर्षक के साथ पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने कहा, “अबिका सिंहदेव बैकुंठपुर (कोरिया) की विधायक और छत्तीसगढ़ की संसदीय सचिव होने के साथ-साथ पिछले 26 साल से मेरी धर्मपत्नी भी हैं। हम एक दूसरे को 51 साल से जानते हैं। हमारे दो बेटे भी हैं 20 साल का आर्यमन जय घोष और 18 साल का अनिरुद्ध घोष। आज मैं मेरी धर्मपत्नी और हमारे बच्चों की मां से अनुरोध करता हूं कि वो सक्रिय राजनीति छोड़े दें और इस्तीफा दे दें।”

अमिताभ कुमार घोष ने उनके दोनों पीए भूपेन्द्र सिंह और विनय जायसवाल को भी संबोधित करते हुए आगे लिखा. है, “मैं उनके दोनों पीए भूपेन्द्र सिंह और विनय जायसवाल से भी अनुरोध करुंगा कि आप दोनों इस काम में उनकी सहयता करें। पिछले 5 बरस से आप दोनों मेरी पत्नी के हर काम में साए की तरह साथ दिए हैं। एक आखरी बार और दे दीजिए। हम और हमारा परिवार आप दोनों का हमेशा आभारी रहेगा।”

अंबिका सिंहदेव के पति अमिताभ कुमार घोष यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं और वो लंदन में रहते हैं। आपको बता दें अंबिका सिंहदेव कोरिया रियासत के महाराज और छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव की भतीजी हैं। रामचंद्र सिंहदेव का 5 साल पहले देहांत हो गया था। जिसके बाद उनकी भतीजी अंबिका सिंहदेव ने राजनीति में कदम रखा और बैकुंठपुर से चुनाव लड़ीं। इस चुनाव में उन्होंने तत्कालीन बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भैयालाल राजवाड़े को हरा दिया था।

तो इस वजह से आहत हैं पति अमिताभ –

हाल ही में भैयालाल राजवाड़े ने बैकुंठपुर में प्रोटेस्ट के बाद मीडिया से बात करते हुए अंबिका सिंहदेव के लिए आपत्तिजनक बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने गाली सूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया था। हालांकि वे बाद में इससे पलट गए।

 

 

 

 

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: