CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में EVM पर सियासत तेज, स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे कांग्रेस प्रत्याशी, देखें वीडियो …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIDEO: Politics over EVM intensifies in Chhattisgarh, Congress candidates guarding outside the strong room, watch video…

जशपुर। छत्तीसगढ़ में ईवीएम (EVM) को लेकर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता पक्ष पर ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जता रही है। इसी कड़ी में जशपुर नगर पालिका चुनाव के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर रातभर पहरा दे रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशियों ने डाला डेरा, कर रहे निगरानी

जशपुर में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी खुद स्ट्रांग रूम के बाहर बिस्तर लगाकर निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए वे खुद पहरा दे रहे हैं ताकि चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

प्रदेश में 11 फरवरी को हुआ मतदान, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों सहित 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को मतदान हुआ था। अब सभी की नजरें 15 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

मतदान प्रतिशत और निर्वाचन आयोग का डेटा

प्रदेश के 33 जिलों में कुल 72.19% मतदान हुआ।

🔹 पुरुषों का मतदान प्रतिशत: 73.07%
🔹 महिलाओं का मतदान प्रतिशत: 71.66%
🔹 तृतीय लिंग का मतदान प्रतिशत: 19.75%

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कुछ जिलों में मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा, जबकि बिलासपुर और रायपुर जैसे कुछ जिलों में यह अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया।

अब 15 फरवरी को होने वाली गिनती के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की नजरें ईवीएम की सुरक्षा और चुनाव परिणामों पर टिकी रहेंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related