CG Unique Temple : छत्तीसगढ़ का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां साल में सिर्फ 12 घंटे खुलता है कपाट

Date:

CG Unique Temple : भारत देश परंपराओं और मान्यताओं का देश है। अपनी धार्मिक संस्कृति की वजह से ये दुनिया में काफी मशहूर है। वैसे भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जो अपनी मान्यताओं के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। न केवल देश बल्कि विदेशों से भी लोग इन मंदिरों में दर्शन करने लिए यहां दूर-दूर से आते हैं। आज हम आपको भारत के राज्य छत्तीसगढ़ के बारे में एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने वाले हैं, जो सालभर में केवल 12 घंटे के लिए खुलता है। सुनने के बाद आप खुद सोच में पड़ गए होंगे, चलिए आपको इस लेख में केवल 12 घंटे के लिए खुलने का कारण बताते हैं।

CG Unique Temple : छत्तीसगढ़ का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां साल में सिर्फ 12 घंटे खुलता है कपाट

CG Unique Temple : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में माता लिंगेश्वरी का एक अनोखा मंदिर है। इस मंदिर की मान्यता को लोग बहुत मानते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के बाहर लोग इस मंदिर के बारे में ज्यादा नहीं जानते। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में मांगी जाने वाली हर इच्छा पूरी होती है। इस मंदिर में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद भी काफी अनोखा है।

साल में सिर्फ 12 घंटे खुलता है मंदिर

CG Unique Temple : छत्तीसगढ़ का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां साल में सिर्फ 12 घंटे खुलता है कपाट

CG Unique Temple : छत्तीसगढ़ के जिस जगह ये मंदिर बना हुआ है, वो एक नक्सलियों का इलाका है। यही वजह यही कि सिक्योरिटी के कारण इस मंदिर के आसपास लोग नहीं जाते और जाना भी मना है। इस इलाके के बीच में हरे-भरे जंगल हैं, यहां अलोर नाम का एक छोटा गांव भी बसा हुआ है। इसी गांव में एक छोटी सी पहाड़ी पर है माता लिंगेश्वरी मंदिर। इस मंदिर में जाने के लिए पहाड़ी पर रखे एक पत्थर को हटाना पड़ता है। इस मंदिर में भगवान शिव और पार्वती की मूर्ती स्थापित है। यही वजह है कि इसे लिंगेश्वरी नाम से जाना जाता है।

प्रशाद में चढ़ाया जाता है खीरा

CG Unique Temple : ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में अगर आप खीरा चढ़ाते हैं तो इससे आपकी मन की मुराद पूरी होगी। यही वजह है कि इस मंदिर के बाहर आपको कई सारे खीरे देखने को मिल जाएंगे। लोग न सिर्फ खीरा चढ़ाते हैं बल्कि प्रसाद के रूप में भी दिए गए खीरे को भी अपने घर ले जाते हैं। माना जाता है कि यहां खीरा चढाने से बच्चे का सुख प्राप्त होता है। जब इस मंदिर के कपाट खोले जाते हैं, तो लोगों इस बारे में बता दिया जाता है, साथ ही पुलिस प्रशासन की देख रेख में यहां दर्शन किए जाते हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related