CG Teachers’ Protest: Teachers from Chhattisgarh to stage agitation at Delhi’s Ramlila Maidan.
CG Teachers Protest: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लेकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश समेत पूरे देश के शिक्षक 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल होंगे। यह प्रदर्शन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में किया जा रहा है।
आंदोलन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन एवं मनीष मिश्रा करेंगे। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में शिक्षक दिल्ली कूच की तैयारी कर चुके हैं।
दरअसल, 1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट से अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के हवाले से 2 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने एक पत्र जारी किया।
इसमें वर्ष 2009 से पहले भर्ती शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा को अनिवार्य कर दिया। जिसके बाद से प्रदेशभर के हजारों शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों पर पात्रता परीक्षा थोपना अन्यायपूर्ण है। शिक्षकों की मांग है कि टीईटी के नियमों को सरल बनाया जाए या पहले से कार्यरत शिक्षकों को इससे मुक्त रखा जाए। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट में 2 अप्रैल 2026 को सुनवाई के लिए लिस्टेड कर लिया है यानी अब 2 अप्रैल 2026 को इस मामले पर सुनवाई होगी। इसमें स्पष्ट होगा कि सरकारी शिक्षकों को राहत मिलेगी या नहीं?

