CG SUICIDE : दशगात्र में गया था परिवार, 10वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUICIDE: Family went to Dashgatra, 10th student committed suicide

कोरबा। कोरबा जिला में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा हैं कि छात्रा ने जब ये कदम उठाया, उस वक्त घर के लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि पथर्रीपारा बस्ती में कुमार महंत का परिवार निवास करता है। कुमार महंत के 2 बेटे और एक बेटी कामनी महंत भी थी। कामनी इन दिनों प्राइवेट से 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया है कि परिवार के लोग गुरुवार को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

इसी बीच परिजनों के गैर मौजूदगी में कामनी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम के वक्त परिजन जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कामनी कोई जवाब नहीं दे रही थी। इस पर परिवार के लोग किसी तरह से दरवाजा तोड़कर अंदर गए।

तब उन्होंने एक कमरे में फंदे से लटकी हुई उसकी लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी।छात्रा ने किन कारणों से आत्महत्या की, ये अभी पुलिस के लिए जांच का विषय हैं। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related