CG SUICIDE BREAKING : पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़ी की लाश ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUICIDE BREAKING: Dead body of lover couple found hanging on a tree..

भिलाई। दुर्ग जिले के मचांदुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर एक साथ खुदकुशी कर ली। दोनो का शव पेड़ से लटका शनिवार सुबह देखा गया। कोटवार की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना दुर्ग के मचांदुर चौकी क्षेत्र की है। यहां के खोपली काशीडीह खार गांव में शनिवार सुबह गांव के कोटवार ने पेड़ से लटकी एक युवक और युवती का शव देखा। दोनों एक लाल रंगी की नाइलोन रस्सी के सहारे पेड़ से फांसी लगाई थी। कोटवार की सूचना पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस चौकी मचांदुर –

एएसपी सिटी अभिषेक झा ने बताया कि मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम स्टेशन मरौदा के रहने वाले थे। उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसके लिए पुलिस उनके परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

दोनों के बीच था प्रेम संबंध –

बताया जा रहा है कि मृतक कोसल और मीनाक्षी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मीनाक्षी शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। वहीं कोसल कुंआरा था। कोसल टाइल्स का काम करता है। मीनाक्षी भी कई बार उसके साथ काम पर जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां हुईं। जब वो एक दूसरे से शादी नहीं कर पाए तो अपने घर से 10-12 किलोमीटर दूर खोपली गांव पहुंचे और वहां फांसी पर झूल गए।

पति से झगड़ा कर मायके में रह रही थी महिला –

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी की उसके पति से अच्छी नहीं निभ रही थी। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले भी दोनो के बीच झगड़ा हुआ और पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वो अपने मायके रहने चली गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related