CG STRIKE : 112 drivers on strike, police patrolling and emergency services halted
रायपुर, 21 सितंबर। पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 के ड्राइवर रविवार दोपहर से हड़ताल पर चले गए हैं। सभी ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियां (सूमो) कंट्रोल रूम में खड़ी कर दी, जिससे पुलिस की पेट्रोलिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स पूरी तरह ठप हो गई है।
जानकारी के अनुसार, ये ड्राइवर पिछले दो महीने से वेतन के बिना काम कर रहे थे। 112 सेवा के वाहन गुड़गांव की एक एजेंसी द्वारा ऑपरेट किए जा रहे हैं। हालांकि, एजेंसी ने पुलिस विभाग से अपने ऑपरेशन चार्जेस के लाखों रूपए ले लिए, लेकिन ड्राइवरों को उनका हक का वेतन नहीं दिया।
ड्राइवरों की हड़ताल के कारण शहर में इमरजेंसी सेवाओं पर सीधा असर पड़ा है। पुलिस विभाग ने फिलहाल इस स्थिति को सम्भालने के लिए वैकल्पिक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
अब सवाल यह है – कब तक ड्राइवरों को उनका हक मिलेगा और 112 सेवा बहाल होगी?

