CG ROAD ACCIDENT: पुलिस की डायल-112, यात्री बस और कंटेनर भिड़े, हाईवे पर मची चीख पुकार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Road Accident: Police Dial-112 vehicle, passenger bus, and container truck collide; chaos and screams erupt on the highway!

 

CG ROAD ACCIDENT: रायपुर-आरंग नेशनल हाईवे-53 के मंदिर हसौद थाना के ठीक सामने पुलिस की डायल-112, एक यात्री बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।

राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में वाहन सवार लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि तीनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात बहाल कराने के लिए मोर्चा संभाला।

हादसे के बाद व्यस्त नेशनल हाईवे-53 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related