CG Raipur Hospital News: FIR Registered Against Contractor Over Septic Tank Tragedy at Ramakrishna Hospital; Workers Died of Suffocation
CG Raipur Hospital News: राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली जैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सफाई कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ को उजागर कर दिया था। इसी मामले में पुलिस ने ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि, ठेकेदार ने अस्पताल प्रबंधन से सफाई का ठेका तो लिया, लेकिन श्रमिकों को ऑक्सीजन मास्क, बेल्ट या सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराए। बिना किसी तकनीकी पर्यवेक्षण और सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों को ‘डेथ ट्रैप’ (मौत के जाल) में धकेल दिया गया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मंगलवार 17 मार्च को भाठागांव BSUP कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार (32), अनमोल मचकन (25) और गोविंद सेंद्रे (35) को अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था।
जहां बिना किसी सुरक्षा उपकरण और तकनीकी निगरानी के तीनों मजदूरों को करीब 30 फीट गहरे टैंक में उतार दिया गया। जहां टैंक में जहरीली गैस भरी हुई थी, जिसके कारण तीनों का दम घुट गया और मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर स्तिथि तनावपूर्ण हो गई। ठेकेदार पर एफआईआर, प्रबंधन पर सवाल
पुलिस ने शासन की ओर से खुद प्रार्थी बनकर ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि इतनी बड़ी लापरवाही बिना प्रबंधन की जानकारी के संभव नहीं है।

