CG POSTAL TRANSFER : डाक विभाग में पदोन्नति और तबादलों को लेकर विवाद, महिला कर्मियों को दूरस्थ इलाकों में भेजा, पुरुष कर्मियों को मिली राहत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POSTAL TRANSFER : Dispute over promotion and transfer in the postal department, women employees sent to remote areas, male employees got relief

रायपुर, 25 मई 2025। CG POSTAL TRANSFER छत्तीसगढ़ डाक विभाग में पदोन्नति और तबादले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (सी-पीएमजी) ने 27 कनिष्ठ श्रेणी कर्मचारियों को उच्च श्रेणी-2 में पदोन्नत किया है, जिनमें से 9 कर्मचारियों के तबादले भी किए गए हैं।

हालांकि, इस प्रक्रिया में इच्छुक कर्मचारियों के आवेदन को नजरअंदाज कर अन्य कर्मचारियों को पदस्थ करने पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर महिला कर्मचारियों के तबादले दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, महिलाओं को नगरी जैसे इलाकों में भेजा गया है, जबकि पुरुष कर्मचारियों को रायपुर जैसे प्रमुख शहरों में ही बनाए रखा गया है। यहां तक कि कई पुरुष कर्मियों को रायपुर जीपीओ (मुख्य डाकघर) से बाहर तक नहीं भेजा गया है।

CG POSTAL TRANSFER इस फैसले को लेकर विभाग के भीतर नाराजगी और असंतोष का माहौल है। कई महिला कर्मियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें बिना विकल्प के दूरस्थ इलाकों में भेजना न केवल असमानता है, बल्कि उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है।

चर्चाएं तेज, जवाब नहीं दे रहा विभाग

इस मामले को लेकर विभागीय गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या तबादले में पुरुष और महिला कर्मचारियों के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं? हालांकि, विभागीय अधिकारियों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

कर्मचारियों की मांग

CG POSTAL TRANSFER डाक विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि तबादलों में पारदर्शिता और समानता होनी चाहिए। महिलाओं के लिए भी वही सुविधाएं और विकल्प दिए जाने चाहिए, जो पुरुष कर्मचारियों को मिल रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...