CG POLITICS : कांग्रेस में ‘घर वापसी’ पर टीएस सिंहदेव का विरोध, बोले- बागियों को सिर पर बैठाना सही नहीं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: TS Singhdev’s opposition to ‘homecoming’ in Congress, said – it is not right to put rebels on the throne

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रहे ‘ऑपरेशन घर वापसी’ को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बागियों की समय से पहले वापसी के विचार का विरोध करते हुए कहा कि राजनीति में “वन प्लस वन” का फार्मूला नहीं चलता। यह प्रतिक्रिया तब आई है जब जेसीसी के प्रमुख नेता अमित जोगी और रेणु जोगी की कांग्रेस में वापसी की चर्चा जोरों पर है।

टीएस सिंहदेव ने कहा, “मैं हमेशा से इसके खिलाफ हूं कि बाहर से आने वालों को सिर पर बिठा लिया जाए। वापसी के फैसले सोच-समझकर किए जाने चाहिए। खासतौर पर संबंधित क्षेत्र के नेताओं की सहमति अनिवार्य है। सहमति के बिना जो कदम उठाए जाएंगे, वे पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।”

बागियों की कांग्रेस में वापसी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने एक समीक्षा कमेटी बनाई है। इसके तहत बागियों से माफी मांगने और जेसीसी के कांग्रेस में विलय की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है।

सिंहदेव ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि वापसी के बाद नेताओं को किसी भी स्थिति में पुराने कार्यकर्ताओं से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “पुराने कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज करना गलत होगा। राजनीति में बगावत करने वालों के लिए जगह तो हो सकती है, लेकिन उनकी प्राथमिकता सोच-समझकर तय होनी चाहिए।”

कांग्रेस के अंदर यह मुद्दा अब एक बड़ी बहस का कारण बन गया है, जहां बागियों की वापसी को लेकर पार्टी के अंदर विरोध और समर्थन के स्वर समान रूप से सुनाई दे रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related