CG POLITICAL WAR: Change of BJP state in-charge, from Union Home Minister’s visit to former CM’s more security, CM taunted ..
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को कोंडागांव जिले के दौरे पर रवाना हुए। रवानगी से पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, डॉ. रमन सिंह कार्यकर्ताओं से दूर हो गए। जनता से भी दूर हो गए हैं। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हैं पर मुख्यमंत्री से ज्यादा उनकी सुरक्षा है। लगातार उनका कमांडो घेरा मजबूत होता जा रहा है।
वहीं छत्तीसगढ़ में BJP के राष्ट्रीय नेताओं के लगातार होने जा दरहे दौरों पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि, चुनाव आते-आते BJP के प्रदेश प्रभारी कहीं फिर ना बदल जाएं। उन्होंने कहा कि, पहले डी. पुरंदेश्वरी प्रभारी बनीं, फिर बदल दी गईं। जामवाल आए पर दूसरे लाइन में धकेल दिए गए। ओम माथुर काफी कोशिश कर रहे हैं, पर नेताओं को एक नहीं कर पाए।
छत्तीसगढ़ में कर्नाटक जैसा हश्र होगा –
अमित शाह, जेपी नड्डा के दौरे पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि, चुनाव नजदीक है तो राष्ट्रीय नेता आएंगे ही। 4 महीना अभी घूमेंगे छत्तीसगढ़ में, बदले हुए छत्तीसगढ़ को देखेंगे। साढ़े 4 साल जो हमने काम किया वो देखेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे कर्नाटक में BJP का जो हश्र हुआ, वही छत्तीसगढ़ में होने वाला है।
पार्टी में सिर्फ भीड़ बढ़ा रही भाजपा –
BJP के सोशल इंजीनियरिंग की कवायद पर CM ने कहा कि, BJP में लोग आ रहे हैं ये बताने की कवायद है। उन्होंने कहा कि, अनुज शर्मा तो पहले से ही उनके साथ थे। जो अभी बीजेपी में आए वो किसी पार्टी में नहीं थे। सिर्फ भीड़ बढ़ाया जा रहा है।
डिजिटल जनगणना से कोई फायदा नहीं होने वाला –
देश में शुरू होने जा रही डिजिटल जनगणना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, लगातार हम मांग कर रहे हैं जातिगत जनगणना होनी चाहिए। 75 साल में बहुत सी जातियां पिछड़ गईं। जातिगत सर्वेक्षण नहीं होगा तो पता कैसे चलेगा, जब जानकारी नहीं होगी तो योजनाएं कैसे बनाएंगे। हमने इसीलिए सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कराया। हमारे पास सभी स्थानों से डाटा भी आ गया है। 1 माह में पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वेक्षण कर लिए। देश में क्यों नहीं किया जा सकता। डिजिटल जनगणना से कोई फायदा नहीं होने वाला।

