CG POLITICAL BREAKING :प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा में 50 से ज्यादा लोगों ने जॉइन की पार्टी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICAL BREAKING: रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर जिला भाजपा कार्यालय, जगदलपुर में ग्राम पंचायत बोरपदर एवं सर्गीपाल के 50 से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय, जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, सर्गीपाल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र वाजपेयी, आर्येंद्र आर्य सहित भाजपा के वरिष्ठ साथीगण उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के समक्ष भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर जिला भाजपा कार्यालय, जगदलपुर में ग्राम पंचायत बोरपदर एवं सर्गीपाल के 50 से अधिक लोगों ने भाजपा में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री सिंह देव ने सभी नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं और यह भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की विकासात्मक योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे और नये सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related