CG PICKUP ACCIDENT : अनियंत्रित पिकअप पलटी, 5 बच्चे और 7 महिलाएं घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PICKUP ACCIDENT : Uncontrolled pickup overturned, 5 children and 7 women injured

जशपुर, 27 मई 2025। CG PICKUP ACCIDENT  जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लुड़ेग गांव के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 5 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG PICKUP ACCIDENT  जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन ओवरलोड था और तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई।

घायलों की स्थिति स्थिर

CG PICKUP ACCIDENT  डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related