CG Patwari Transfers: District Administration Takes Major Action; 58 Patwaris Transferred Simultaneously
CG Patwari Transfer: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के मामलों में जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अचानक इस क्रिया से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों का तबादला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जिले के अलग-अलग 11 तहसील क्षेत्रों में काफी लंबे समय से राजस्व हल्का पटवारी जमे हुए थे, जिनके खिलाफ कलेक्टर ने ट्रांसफर आर्डर जारी करते हुए अलग-अलग जगहों पर भेज दिया है।

इस प्रशासनिक कार्रवाई पर प्रशासन का कहना है कि प्रशासनिक फेरबदल से राजस्व कार्य प्रणाली में सुधार और कसावट लाया जा सकेगा, जिसकी वजह से जिले में हो रही अवैध गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने में मदद मिल सकती है.कार्य में पारदर्शिता का दिया हवाला
अवैध अफीम की खेती के बाद सख्ती
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में जिले के अलग-अलग इलाकों में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आए थे। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर राजस्व अमले की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे। इसी के चलते जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व विभाग में यह बड़ा फेरबदल किया है
प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने की पहल
बता दें इस बड़ी प्रशासनिक फेरबदल को राजस्व कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की नजर से देखा जा रहा है. दरअसल, लंबे समय से एक ही जगह पर राजस्व हल्का पटवारी जमे हुए थे, जिसकी वजह से राजस्व कार्यो में लापरवाही और अप्रदर्शिता होने की आशंका जताई जा रही थी, जिसकी वजह से प्रशासन की ओर से ये कदम उठाया गया है. हालांकि, इस कार्रवाई से प्रशासनिक कार्यों में चल रहे ढिलाई को जल्द दूर किया जा सकेगा.

