CG NSUI ELECTION: सत्येंद्र और शैलेंद्र का नामांकन होल्ड, ऐप से भी हटे नाम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NSUI Election: Satyendra and Shailendra’s nominations put on hold; names removed from the app as well!

 

 

CG NSUI ELECTION: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव में  प्रदेश अध्यक्ष पद के 2 प्रमुख दावेदार सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे के नामांकन होल्ड कर दिए गए हैं। दोनों के खिलाफ पैसे देकर सदस्य बनाने की शिकायत सामने आने के बाद चुनाव कमेटी ने यह कार्रवाई की है।

दोनों उम्मीदवारों को चुनाव कमेटी की ओर से नोटिस जारी कर 8 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे तक लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।

शिकायत और नोटिस के बाद दोनों उम्मीदवारों के नाम चुनाव से जुड़े ऐप से हटाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इससे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

अब 8 सितंबर शाम 7 बजे तक दिए जाने वाले जवाब और उसके बाद चुनाव कमेटी के फैसले से तय होगा कि सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे की चुनावी दौड़ जारी रहती है या नहीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related