CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE : नगर पालिकाओं पर भाजपा की प्रचंड जीत, AAP ने भी दर्ज कराई उपस्थिति, कांग्रेस और निर्दलीयों का मिला मिला-जुला प्रदर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE: BJP’s landslide victory on municipalities, AAP also registered its presence, mixed performance by Congress and independents.

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश नगर पालिकाओं पर कब्जा जमा लिया है। आज 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के नतीजे सामने आ रहे हैं, जिनमें से अधिकांश जगहों पर भाजपा ने शानदार बढ़त बनाई है। वहीं, कुछ नगर पालिकाओं में निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है।

भाजपा ने कई नगर पालिकाओं में लहराया परचम –

इन चुनावों में भाजपा का वर्चस्व साफ नजर आया, जहां कई नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की :

कवर्धा – चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (भाजपा) विजयी
पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बीजापुर – गीता सोम पुजारी (भाजपा) विजयी
दंतेवाड़ा – पायल गुप्ता (भाजपा) विजयी
सुकमा – हूंगा राम मरकाम (भाजपा) विजयी
बालोद – प्रतिभा चौधरी (भाजपा) विजयी
बेमेतरा – विजय सिन्हा (भाजपा) विजयी
महासमुंद – निखिल कांत साहू (कांग्रेस) विजयी
बागबाहरा – खिलेश्वरी बघेल (कांग्रेस) विजयी
लोरमी – सुजीत वर्मा (भाजपा) विजयी
खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
जशपुरनगर – अरविंद भगत (भाजपा) विजयी
बोदरी में ‘आप’ का जलवा, निर्दलीय भी चमके

इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिलासपुर जिले की एकमात्र नगर पालिका बोदरी में आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया।

वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कुछ नगर पालिकाओं में बाजी मारी :

अहिवारा – निर्दलीय विद्यानानद कुशवाहा विजयी
सिमगा – निर्दलीय हरदीप सिंह भाटिया विजयी
अकलतरा – निर्दलीय दीप्ती सारथी विजयी
सक्ती – निर्दलीय श्याम सुंदर अग्रवाल विजयी

भाजपा का जोश चरम पर

भाजपा की इस शानदार जीत के बाद प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जगह-जगह विजय जुलूस निकाले जा रहे हैं। इस जीत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में हुए इन चुनावों के नतीजे आगामी विधानसभा चुनावों की दिशा भी तय कर सकते हैं। भाजपा की यह जीत पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक मजबूती का संकेत है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related