CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE : 10 नगर निगमों में 9 पर BJP की बढ़त, रायपुर में मेयर पद पर मीनल चौबे ने किया जीत का दावा

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE: BJP leads in 9 out of 10 municipal corporations, Meenal Choubey claims victory on the post of Mayor in Raipur.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के निकाय चुनावों की मतगणना में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। राज्य के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है, जिससे साफ हो गया है कि प्रदेश की नगरीय राजनीति पर भगवा लहर दौड़ रही है। इस नतीजे को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि बीते चुनावों में कई नगर निगमों पर उसका कब्जा था।
रायपुर में मीनल चौबे की जीत लगभग तय
राजधानी रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जबकि कांग्रेस खेमे में मौन छाया हुआ है।
नगर निगमों में भाजपा की स्थिति
नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सभी 10 नगर निगमों में आगे है :
रायपुर – भाजपा आगे (मीनल चौबे)
दुर्ग – भाजपा आगे
राजनांदगांव – भाजपा आगे
बिलासपुर – भाजपा आगे
अंबिकापुर – भाजपा आगे
चिरमिरी – भाजपा आगे
जगदलपुर – भाजपा आगे
रायगढ़ – भाजपा आगे
कोरबा – भाजपा आगे
धमतरी – भाजपा आगे
कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
बीते चुनाव में कांग्रेस ने कई नगर निगमों में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार 10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा की बढ़त ने कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
भाजपा के लिए जश्न का माहौल
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी का कहना है कि यह जीत मोदी सरकार की नीतियों और प्रदेश नेतृत्व की मजबूती का नतीजा है।
अध्यक्ष और पार्षद पदों पर भी भाजपा को बढ़त
नगर निगमों के मेयर के अलावा, अध्यक्ष और पार्षद पदों पर भी भाजपा का दबदबा बना हुआ है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की जबरदस्त पकड़ बन चुकी है।
अब आधिकारिक नतीजों का इंतजार
मतगणना जारी है और शाम तक अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन जिस तरह के रुझान सामने आ रहे हैं, उससे साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों पर भाजपा का परचम लहराने जा रहा है।