CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE : महापौर की रेस में भाजपा आगे, बीजापुर में पहली जीत

Date:

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE: BJP ahead in mayor’s race, first victory in Bijapur

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में महापौर पद का फैसला आज होने जा रहा है। मतगणना शुरू हो चुकी है, जहां सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी।

11 फरवरी को 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों में मतदान हुआ था। वहीं, बसना नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हो चुके हैं।

महापौर पद की रेस में भाजपा की बढ़त –

रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा, बीजापुर में भाजपा को पहली सफलता मिली है। बीजापुर नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राठी विजयी हुए हैं।

माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक स्पष्ट हो जाएगा कि शहरों की सरकार किसके हाथ में होगी। सबसे पहले महापौर के नतीजे आएंगे, जिसके बाद पार्षदों के नामों की घोषणा की जाएगी।

राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, ऐसे में सभी की नजरें मतगणना के रुझानों पर टिकी हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related