CG NEWS: दो सरपंच को किया गया गिरफ्तार, नक्सलियों की मदद करने का है आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने तोयनार सरपंच विजय पाल शाह और येमैया जंगम को गिरफ्तार किया है। दोनों सरपंचों पर नक्सल संलिप्तता और भाजपा नेता तिरुपति की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है। वहीं इस मामले में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा ननेताओं पर निशाना साधा है।

CG NEWS: विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, भाजपा नेताओं के इशारे पर दोनों सरपंचों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता तिरुपति नक्सल हमले में घायल हुए थे और तोयनार सरपंच विजय पाल शाह ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। विधायक मंडावी ने आगे कहा कि, तोयनार सरपंच विजय पाल शाह को 6 महीने बाद भाजपा नेता तिरुपति की हत्या में आरोपी बनाना एक षड्यंत्र का हिस्सा हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related