CG NEWS : कवर्धा पिकअप हादसे को लेकर आरोपी ड्राइवर का बयान आया सामने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कवर्धा। कवर्धा सड़क हादसे में पुलिस ने वाहन चालक दिनेश यादव और वाहन मालिक रामकृष्ण साहू के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई। दोनों को पुलिस ने हिरासत में रखा है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। कवर्धा जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू की माने तो पिकअप चालक दिनेश से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसका पैर चप्पल की वजह से एक्सीलेटर में फंस गया था। वाहन की गति अधिक होने से ब्रेक नहीं लग पाया, जिसके बाद गाड़ी न्यूट्रल हो गई। गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होता देख उसने सभी को कूदने की आवाज लगाकर स्वयं कूद पड़ा। इससे पिकअप के साइड में बैठे 12 लोगों ने तो कूदकर जान बचा ली, लेकिन जो बीच में बैठे थे वे स्वयं को संभालते इससे पहले दुर्घटना हो गई।

वाहन चालक दिनेश यादव और वाहन मालिक रामकृष्ण साहू

बतादें कि सोमवार को कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप के खाई में गिरने से घटित सड़क दुर्घटना ने प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को झकझोर दिया। मंगलवार को हादसे में 19 शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित पूरे गांव वालों की आंखे नम हो गई। इस हादसे के बाद पिछले दो दिनों से सेमहारा गांव में मातम की स्थिति है। गांव के लोगों व स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related