CG NEWS : कर्ज चुकाने के लिए आये दिन पैसे की करता था मांग, परेशान माता पिता ने मिलकर कर दी बेटे की हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कवर्धा। कवर्धा में बेटे के कर्ज और पैसे मांगने से परेशान माता पिता ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। दंपति ने बेटे को पहले करेंट लगाया फिर साड़ी के फंदे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना कवर्धा थाना क्षेत्र के घुघरी ग्राम की है। पुलिस ने बेटे के हत्यारे माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल, 21 मई की सुबह ग्राम घुघरी के खेत में राजू राजपूत अपने बोर घर के पास मृत हालत पड़ा मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के गले, सिर, हाथ, पैर, घुटने और पेट में चोट के निशान मिले। पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर जाँच शुरू की गई। मृतक के पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कवर्धा में अपराध 302 पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मृतक राजू सिंह के हत्या के संबंध में बारिकी से जांच करते हुए परिजनों से पूछताछ किया गया। पूछताछ में माता-पिता द्वारा बार-बार बयान बदले जा रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतक के पिता जगदीश राजपूत व माता कुमारी राजपूत ने बताया कि बेटा राजू सिंह राजपूत बुरी संगत में पड़कर जुआ स‌ट्टा खेलने का आदी हो गया था। घर में रखे पैसे को ले जाकर जुआ, सट्टा में उड़ा देता था जिस कारण उस पर लाखों रूपये का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए वह आये दिन रूपये की मांग किया करता था नहीं देने पर पत्नी एवं बच्चों को भी मारपीट करता था माता-पिता को जमीन बेचकर पैसा देने कहता था। मृतक बेटे को रूपये देते-देते परेशान हो गये थे। आरोपीगण मृतक राजू को जान से मार देने की साजिश के तहत अपने बेटे राजू सिंह को 20 मई को अपने खेत में बोर बनाने के बहाने बुलाया और स्टार्टर बना दो कहकर मृतक द्वारा स्टार्टर बना रहा था।

उसी दौरान माता पिता ने मृतक के गर्दन, पीठ में कई बार करेन्ट का झटका दिया। करेंट लगने से मृतक खम्भा से टकराकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर झोपड़ी में पड़े पुराना साड़ी के कपड़ा से बेटे का गला दबाकर हत्या कर दिए। आरोपी जगदीश राजपूत के द्वारा बिजली का तार एवं पुराने साड़ी के कपड़ा को अपने खेत में छुपाकर रख दिया था जिसे आरोपी के बताये अनुसार बरामद किया गया। धारा 302,120बी, 201,34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर ज्यूश्यिल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related