CG NEWS : गोली मरवा दो SP साहब मुझे और मेरे परिवार को,आखिर क्यों ऑटो चालक ने की ऐसी मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : रायगढ़। ऑटो को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। जब इसकी शिकायत की गई और कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़ित परिवार हाथों में तख्ती लेकर सड़कों पर निकल गया। जिसमें लिखा था कि एसपी साहब मेरे परिवार को गोली मरवा दो या हमें न्याय दिलवाएं। दरअसल, घटना 27 अप्रैल की रात की है। इंदिरा नगर क्षेत्र में रहने वाला मानिक दास महंत (40) हर दिन की तरह ऑटो चलाकर घर पहुंचा और रात में ऑटो को घर के बाहर खड़े कर दिया। देर रात करीब 2 बजे पूरे घर में धुआं घुसने के बाद उसने घर का दरवाजा खोलकर देखा, तो ऑटो धू-धू कर जल रहा था।

CG NEWS : जिसके बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाना में दी। जहां सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मानिक दास महंत अपने 3 बच्चों और पत्नी के साथ हाथों में तख्ती लेकर एसपी कार्यालय के लिए निकल गया। इसके अलावा तख्ती में यह भी लिखा था कि सभी हमारी मदद करे, ऐसी तख्ती लेकर वह एसपी कार्यालय के पास पहुंचा ही था कि मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को लग गई। आते-जाते लोग उसे हैरानी से देख रहे थे। इस दौरान कोतवाली थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें कोतवाली थाना ले आए। जहां मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related