CG NEWS: धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने वाले पास्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: बलरामपुर । जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुआ में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने वाले पास्टर रंजीत बड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पास्टर द्वारा धर्म परिवर्तन करने लालच देता था। ग्रामीणों को बच्चों को बेहतर शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य के साथ ही धन संपत्ति की कमी नहीं होने का झांसा देता था। गांव वालों को लगातार वह धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। गांव के एक व्यक्ति को उसने इतना प्रभावित किया कि वह व्यक्ति धर्म परिवर्तन के लिए पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला की शिकायत और जांच के बाद आरोपी पास्टर को धारा 299 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम के तहत कार्रवाई कर पास्टर को गिरफ्तार कर लिया।

CG NEWS: राजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह ने बताया कि लडुआ निवासी मती गोंड नामक महिला ने पास्टर रंजीत बड़ा के विरुद्ध लिखित शिकायत की थी। लडुआ गांव में तीन-चार वर्ष पूर्व से पास्टर रंजीत (मूल निवास झिंगाडाड करजी ) गांव में जमीन खरीद कर घर बनाकर रहता है। घर को उसने अस्थाई चर्च बना लिया गया है। पास्टर द्वारा गांव में लगातार ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा है। गांव के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने पर कोई बीमारी नही होने, धन संपत्ति की कमी नहीं होने तथा बच्चों के स्वस्थ्य रहने का प्रलोभन देकर मत बदलने का दबाव बनाया जा रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related