CG NEWS : कांग्रेस के मोर्चा, प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षों की बैठक हुई संपन्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षों की बैठक लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग संगठन के आंख, कान, नाक है इनकी सक्रियता से ही संगठन की सक्रियता दिखती है सभी संगठन अपने प्रदेश जिलों और ब्लॉक की कार्यकारिणी की नियमित बैठके आयोजित करे, प्रदेश संगठन द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को निचले स्तर तक लागू करें। सभी अपने क्षेत्रों मे जो भी जनता के मुद्दे है उनको उठाये हर प्रकोष्ठ जमीन पर जनता के बीच संघर्ष करता दिखाई देना चाहिये। उन्होंने 24 जुलाई को होने वाले विधानसभा घेराव में सभी प्रकोष्ठों को पूरी ताकत के साथ शामिल होने का आहवान किया।

CG NEWS: बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सेवादल प्रमुख अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अमीन मेमन, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा विभाग अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता, विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, प्रदेश कांग्रस आर.टी.आई विभाग अध्यक्ष नितिन सिन्हा, कार्य. अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रकाश मारकण्डेय, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गौरीशंकर पाण्डेय, कांग्रेस पिछड़ा विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस सूचना प्राद्यौगिकी विभाग उपाध्यक्ष मणि वैष्णव, प्रदेश कांग्रेस मछुआ विभाग अध्यक्ष एम. आर. निषाद, कांग्रेस रिसर्च विभाग अध्यक्ष इदरीश गांधी, जवाहर मंच अध्यक्ष प्रणव कुमार दास, प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र के समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ महामंत्री राहुल जैन, कांग्रेस लोक कला संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रशांत नीरज, प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन दिनेश शर्मा उपस्थित थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related