CG Raigarh Marine Drive: मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़ने को लेकर रायगढ़ में भारी बवाल , मोहल्लेवासियों और पुलिस में हुई जमकर झूमाझटकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Raigarh Marine Drive: रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़ने को लेकर शुक्रवार से बवाल मचा हुआ है. आज फिर सुबह नगर निगम की टीम घरों को तोड़ने बुलडोजर लेकर मोहल्ले पहुंची, जेलपारा और प्रगति नगर इलाके में भारी संख्या में पुलिस की टीम भी तैनात है. मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य बड़े अधिकारी भी पहुंचे हैं. भारी तनाव के बाद भी घरों में बुलडोजर चलाकर घरों को तोड़ा जा रहा है.

CG Raigarh Marine Drive:बता दें कि नगर निगम ने 100 से अधिक अवैध घरों को तोड़े जाने का नोटिस जारी किया है. इस मामले को लेकर कल देर रात मोहल्ले वासियों ने कलेक्टर बंगले का घेराव किया था. भारी विरोध के बाद भी आज तड़के निगम की टीम घरों को तोड़ने पहुंची है. अब तक तीन दर्जन से ज्यादा घरों को तोड़ा जा चुका है.

महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मोहल्ले में तनाव की स्थिति
CG Raigarh Marine Drive: जेलपारा और प्रगति नगर में घरों को तोड़ने को लेकर महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. भारी पुलिस बल के सामने घराें को तोड़ने का विरोध किया जा रहा है. इस कार्रवाई से आक्रोशित मोहल्लेवासी भी घरों को तोड़ने का विरोध कर रहे. रायगढ़ में तनाव की स्थिति है.

मोहल्लेवासियों ने लगाया ये आरोप
CG Raigarh Marine Drive: मोहल्लेवासियों का आरोप है कि उन्हें बिना पूर्व सूचना के जबरन उजाड़ा जा रहा है. वर्षों से वे यहां रह रहे हैं और अचानक मरीन ड्राइव परियोजना के नाम पर उनके आशियाने छीनने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा कि बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नया शनि मंदिर से लेकर जेल पारा होते हुए जूट मिल के पीछे (छठ पूजा स्थल तक) मरीन ड्राइव बनना है, जिसके जद में लगभग 100 से अधिक घर आ रहे हैं. इसे तोड़ने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किया है, जिससे लोग भड़के हुए हैं.

कल देर रात कलेक्टर बंगले का किया था घेराव
CG Raigarh Marine Drive:  जैसे ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कलेक्टर बंगले पहुंची, पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. रात में ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया ताकि हालात नियंत्रण में रहे. वहीं मौके पर रायगढ़ SDM महेश शर्मा पहुंचे थे और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे रहे.

 

CG NEWS: मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़ने को लेकर रायगढ़ में भारी बवा, मौके पर पुलिस के आला अफसर समेत बड़ी संख्या में जवान तैनात

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related