CG NEWS : तालाब में तैरती मिली महिला की लाश…हत्या की जताई जा रही आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग। जिले के भिलाई के एक तालाब में महिला की तैरती लाश मिली है। आसपास के लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर उसे तालाब में फेंका गया है। वहीं छावनी पुलिस का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है।

मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र के वैकुंठधाम तालाब में सोमवार सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। छावनी थाने के एसआई नरेश सारवा ने बताया कि महिला का नाम बुसरो बानो (45) था। करीब 6 साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वह कैंप 2 सुरेश किराना स्टोर के सामने अकेली रहती थी।उसकी कोई संतान नहीं थी।

 

गंभीर बिमारी से थी ग्रस्त 

 

उसे गंभीर बीमारी थी और लगभग 5 सालों से वह उसका इलाज भी करा रही थी। पुलिस के मुताबिक बीमारी से तंग आकर ही महिला ने खुदकुशी की है और उसे सोमवार सुबह 6.30 बजे मोहल्ले के लोगों ने तालाब की तरफ जाते देखा भी है।

 

हत्या की जताई जा रही आशंका

 

पुलिस जिस महिला की लाश को देखते ही खुदकुशी बता दे रही है उसमें कई अनसुलझे सवाल हैं, जिसका गोलमोल जवाब दिया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह कि यदि महिला ने सोमवार सुबह तालाब में कूदकर खुदकुशी की तो कुछ ही घंटों में उसका शव पानी ऊपर कैसे आ गया।

 

अकेली रहती थी महिला 

 

दूसरा यह कि महिला को खुदकुशी ही करनी थी, तो वह अकेली रहती थी अपने घर में ही कर सकती थी। वह तालाब तक खुदकुशी करने वह भी सुबह 6.30 बजे जब काफी लोग रहते हैं क्यों जाती।

 

सलवार क्यों खिसका था ! 

 

साथ ही महिला का शव तालाब में तैरते मिला तो उसका सलवार क्यों खिसका हुआ था। इस बारे में पुलिस का कहना है कि कूदते समय ऐसा हो सकता है। अब सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

 

खुद स्पॉट पर पहुंचे सीएसपी 

 

सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल का कहना है कि महिला का शव तालाब में सोमवार सुबह 6.30 बजे देखा गाय है। एसआई सारवा तो स्पॉट में गया भी नहीं है, उसे अधूरी जानकारी है। मैं खुद स्पॉट पर गया था। मौत के बाद तुरंत पानी के ऊपर लाश नहीं आती यह सही है। मैं इसकी जानकारी ले लेता हूं कि क्या सच्चाई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related